लखीमपुरखीरी, अप्रैल 8 -- अखिल भारतीय संयुक्त शिक्षक महासंघ जिला इकाई की बैठक अटेवा संयोजक विश्वनाथ मौर्य के आवास पर हुई। बैठक में टीईटी अनिवार्यता के विरोध में आन्दोलन का निर्णय लिया गया। तय किया गया कि 13 अप्रैल को पांच बजे से कंपनीबाग स्थित गांधी प्रतिमा से मशाल जुलूस निकाला जाएगा। बैठक में प्राथमिक शिक्षक संघ, अटेवा, महिला शिक्षक संघ, विशिष्ट बीटीसी वेलफेयर एसोसिएशन, टीएससीटी, बीटीसी शिक्षक संघ सहित अन्य घटक संगठनों के पदाधिकारी मौजूद रहे। सभी ने एक स्वर में शिक्षक हितों की रक्षा के लिए संघर्ष करने और 13 अप्रैल को प्रस्तावित मशाल जुलूस में शामिल होने का निर्णय लिया। बैठक के दौरान टीईटी अनिवार्यता से जुड़ी समस्याओं पर चर्चा हुई। बैठक में संदीप वर्मा, मनोज वर्मा, राजेश पांडे, राकेश मिश्रा, संजय मिश्रा, आभा शुक्ला, नमिता श्रीवास्तव, कल्पन...