बरेली, मार्च 1 -- बरेली। परिषदीय विद्यालयों में तैनात शिक्षकों के लिए टीईटी अनिवार्यता का शिक्षक संगठन विरोध कर रहे हैं। यूटा के जिलाध्यक्ष भानु प्रताप सिंह ने शिक्षकों के अनुभव को सम्मान देने, वर्षों की सेवा और अनुभव को नजरअंदाज न करने की बात कहते हुए एकजुट होकर लड़ने और हक लेने की बात कही। उन्होंने बताया कि टीईटी अनिवार्यता के विरोध में प्रदेश स्तर से प्राप्त दिशा-निर्देशों के क्रम में यूनाइटेड टीचर्स एसोसिएशन (यूटा) द्वारा सात मार्च की शाम पांच बजे शील चौराहा राजेंद्र नगर से शहीद स्मारक डीडीपुरम तक पैदल मशाल जुलूस निकाला जाएगा। इसमें सभी शिक्षकों को आमंत्रित किया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...