बरेली, अप्रैल 6 -- प्रदेश में टीईटी की अनिवार्यता को लेकर शिक्षकों का विरोध तेज होता जा रहा है। इसी क्रम में अखिल भारतीय संयुक्त शिक्षक महासंघ ने गुलाब राय इंटर कॉलेज में बैठक की। जिसकी अध्यक्षता नरेश गंगवार ने की। टीईटी की अनिवार्यता के विरुद्ध में रणनीति तैयार करते हुए विरोध प्रदर्शन को आगे बढ़ाने पर विमर्श किया गया। महासंघ ने केवल बैठक तक सीमित न रहने का निर्णय लिया। सर्वसम्मति से प्रशासन तक अपनी आवाज पहुंचाने के लिए 13 अप्रैल को विशाल बाइक रैली निकालने की घोषणा की गई। बैठक में शिक्षक संगठनों से बलवीर सिंह, अनुज वीर गंगवार, मुनीश कुमार गंगवार, सुशील, गजेंद्र राठौर, मो. यूनुस, विजेंद्र गुर्जर, प्रेमपाल आदि रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...