सुल्तानपुर, फरवरी 26 -- सुलतानपुर,संवाददाता। टीचर फेडरेशन ऑफ इंडिया के तत्वावधान में टीईटी अनिवार्यता के विरोध में गुरुवार को तिकोनिया पार्क में शिक्षकों ने धरना दिया। धरने के बाद शिक्षकों ने जुलूस निकालते हुए जिलाधिकारी कार्यालय तक मार्च किया और प्रधानमंत्री को सम्बोधित मांगो का ज्ञापन जिलाधिकारी के प्रतिनिधि सिटी मजिस्ट्रेट प्रीती जैन को सौंपा गया। ज्ञापन में प्रमुख मुद्दा टीईटी अनिवार्यता प्रकरण सुप्रीम कोर्ट एक सितम्बर 2025 के निर्णय के द्वारा देश के सभी राज्यों में अधिनियम लागू होने की तिथि से पूर्व में नियुक्त शिक्षकों को भी सेवा में बने रहने अथवा पदोन्नति हेतु टीईटी उत्तीर्ण करना अनिवार्य कर दिया है जो कि पूर्व में नियुक्त शिक्षकों के सरासर अन्याय है। शिक्षकों ने बताया कि सुप्रीम कोर्ट ऑफ इंडिया के हालिया निर्णय के बाद देशभर के लाख...