शाहजहांपुर, मार्च 18 -- शाहजहांपुर, संवाददाता। सर्वोच्च न्यायालय द्वारा सभी शिक्षकों के लिए टीईटी अनिवार्य किए जाने के विरोध में सोमवार शाम यूनाइटेड टीचर्स एसोसिएशन (यूटा) के बैनर तले शिक्षकों ने मशाल जुलूस निकाला। जिलाध्यक्ष विनीत कुमार गंगवार और जिला महामंत्री हरिशंकर के नेतृत्व में खिरनीबाग रामलीला मैदान से शहीद पार्क तक सैकड़ों शिक्षक जुटे और विरोध प्रदर्शन किया। विनीत कुमार गंगवार ने कहा कि 29 जुलाई 2011 से पूर्व नियुक्त शिक्षकों को टीईटी से छूट थी, लेकिन 2017 में संशोधन के बाद सभी पर अनिवार्यता थोप दी गई। हरिशंकर ने बताया कि इससे प्रदेश के करीब दो लाख और देश के 25 लाख शिक्षकों के सामने नौकरी का संकट खड़ा हो गया है। मसरूफ अली ने कहा कि संगठन न्याय के लिए संघर्ष जारी रखेगा। जुलूस में चंदन वर्मा, दीपक कुमार पाल, जबर खान, अमित यादव, जगप...