बलरामपुर, अप्रैल 9 -- बलरामपुर, संवाददाता। अखिल भारतीय संयुक्त शिक्षक महासंघ की जिला इकाई की बैठक नॉर्मल स्कूल स्थित कैंप कार्यालय में आयोजित की गई। बैठक में 13 अप्रैल को शिक्षक पात्रता परीक्षा अनिवार्यता के विरोध में मशाल जुलूस निकालने की रणनीति बनाई गई। साथ ही विभिन्न शिक्षक संगठनों के पदाधिकारियों ने भाग लेकर कार्यक्रम को सफल बनाने पर चर्चा की। अटेवा जिलाध्यक्ष अनुराग रस्तोगी और विशिष्ट बीटीसी संघ के जिला अध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार शुक्ला ने बताया कि यह जुलूस वर्ष 2011 से पूर्व नियुक्त शिक्षकों पर टीईटी अनिवार्यता को समाप्त करने की मांग को लेकर निकाला जाएगा। जूनियर हाई स्कूल शिक्षक संघ के जिला अध्यक्ष नवीन सिंह व विशिष्ट बीटीसी संघ के जिला मंत्री तुलाराम गिरी ने शिक्षकों से अधिक से अधिक संख्या में शामिल होने की अपील की। निर्धारित कार्यक्र...