हमीरपुर, फरवरी 27 -- हमीरपुर, संवाददाता। टीईटी अनिवार्यता को लेकर चल रहे शिक्षकों के प्रदर्शन में गुरुवार को टीचर्स फेडरेशन ऑफ इंडिया के बैनर तले शिक्षकों ने बीएसए कार्यालय से डीएम कार्यालय तक पैदल मार्च निकाला और प्रधानमंत्री को संबोदित ज्ञापन सौंपा गया। ज्ञापन में पूर्व नियुक्त शिक्षकों को टीईटी से छूट देने की मांग की गई है। उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष देवेंद्र सिंह चंदेल के नेतृत्व में जनपद के समस्त शिक्षकों ने गुरुवार को बीएसए कार्यालय से डीएम कार्यालय तक शांतिपूर्ण एवं लोकतांत्रिक ढंग से पैदल मार्च निकाला। प्रधानमंत्री को संबोधित ज्ञापन में मांग की गई है कि शिक्षा का अधिकार अधिनियम-2009 लागू होने की तिथि से पूर्व नियुक्त शिक्षकों को टीईटी (शिक्षक पात्रता परीक्षा) की अनिवार्यता से मुक्त रखा जाए। उत्तर प्रदेश में श...