शाहजहांपुर, मार्च 24 -- शाहजहांपुर। टीचर्स फेडरेशन ऑफ इंडिया के बैनर तले सोमवार को ब्रज विहार कॉलोनी में शिक्षक संगठनों की बैठक हुई। इसमें 2011 से पूर्व नियुक्त शिक्षकों पर टीईटी अनिवार्यता लागू किए जाने के विरोध में 4 अप्रैल को दिल्ली में प्रस्तावित धरना-प्रदर्शन की रणनीति बनाई गई। बैठक में प्राथमिक शिक्षक संघ के जिला अध्यक्ष यशपाल ने कहा कि शिक्षकों का चयन शासन के तय मानकों के आधार पर हुआ है, ऐसे में सेवा के अंतिम चरण में नई शर्तें लागू करना न्यायसंगत नहीं है। उन्होंने शिक्षकों से बड़ी संख्या में दिल्ली पहुंचने का आह्वान किया। जिला कोषाध्यक्ष नितिन मिश्रा ने कहा कि नियुक्ति के समय लागू नियम ही मान्य होने चाहिए। पुराने शिक्षकों पर नए नियम थोपना और सेवा से हटाने की कार्रवाई अनुचित है। बैठक में टीईटी अनिवार्यता समाप्त करने और कार्रवाई पर र...