शाहजहांपुर, फरवरी 27 -- शाहजहांपुर, संवाददाता। टीईटी परीक्षा अनिवार्यता के विरोध में गुरुवार को शिक्षकों ने कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन कर प्रधानमंत्री को संबोधित ज्ञापन सौंपा। टीचर फेडरेशन ऑफ इंडिया के बैनर तले सभी मान्यता प्राप्त शिक्षक संगठनों के आह्वान पर सैकड़ों शिक्षक खिरनीबाग रामलीला मैदान में एकत्र हुए और सभा कर आदेश को उत्पीड़नात्मक बताया। सभा को संबोधित करते हुए टीएफआई की राष्ट्रीय संगठन मंत्री अर्चना तिवारी ने कहा कि शिक्षक शासन द्वारा निर्धारित योग्यताओं के आधार पर चयनित हुए हैं। उत्तर प्रदेश में वर्ष 2011 से टीईटी लागू हुआ, लेकिन बाद में नियमावली संशोधन कर पूर्व नियुक्त शिक्षकों पर भी इसे अनिवार्य कर दिया गया। उन्होंने संशोधन निरस्त करने की मांग उठाई। प्राथमिक शिक्षक संघ के जिला मंत्री देवेश बाजपेई ने कहा कि नियुक्ति के समय प्रभाव...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.