प्रयागराज, अप्रैल 13 -- प्रयागराज। आरटीई लागू होने से पूर्व नियुक्त परिषदीय शिक्षकों के लिए टीईटी अनिवार्यता के विरोध में अखिल भारतीय संयुक्त शिक्षक महासंघ की ओर से सोमवार को मशाल जुलूस निकाला जाएगा। संयोजक राजेश सिंह पटेल के अनुसार सोमवार को दोपहर बाद चार बजे से जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डायट) से सुभाष चौराहा तक रैली निकाली जाएगी। सुग्रीम कोर्ट ने एक सितंबर 2025 को आदेश दिया है कि सभी सेवारत शिक्षकों के लिए टीईटी पास करना अनिवार्य हैं। वहीं शिक्षकों का कहना है कि आरटीई लागू होने के पूर्व नियुक्त शिक्षकों के लिए यह अनिवार्य नहीं होना चाहिए। शिक्षक सरकार से लगातार मांग कर रहे हैं कि संसद में विधेयक लाकर अनिवार्य को समाप्त करें ताकि लाखों शिक्षकों की नौकरी पर मंडरा रहा खतरा टाला जा सके।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉ...