देवरिया, मार्च 11 -- देवरिया, निज संवाददाता। अखिल भारतीय संयुक्त शिक्षक महासंघ नेतृत्व में उत्तर प्रदेश जूनियर हाई स्कूल (पू.मा.) शिक्षक संघ की एक बैठक हुई। जिसमें टीईटी अनिवार्यता के विरोध में आंदोलन की रणनीति बनाई गई। वहीं इसको लेकर राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्री व नेता प्रतिपक्ष को पोस्टकार्ड व ई-मेल भेजा गया।जिलाध्यक्ष विनोद कुमार सिंह ने कहा कि 2011 से पूर्व नियुक्त शिक्षकों पर टीईटी लागू किए जाने की चर्चाओं से शिक्षकों में गहरी चिंता एवं असुरक्षा की भावना उत्पन्न हो गई है। वर्षों की सेवा के उपरांत इस प्रकार की अनिवार्यता लागू किया जाना हजारों शिक्षकों के भविष्य, सम्मान तथा सेवा अधिकारों को प्रभावित कर सकता है। उन्होने कहा कि टीईटी अनिवार्यता के विरोध में 13 अप्रैल को मशाल जुलूस निकाला जाएगा। वहीं 3 मई को प्रदेश की राजधानी लखन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.