औरैया, मार्च 27 -- फफूंद, संवाददाता। टीईटी अनिवार्यता के विरोध में 4 अप्रैल को दिल्ली के रामलीला मैदान में प्रस्तावित रैली को सफल बनाने के लिए कस्बे के एक गेस्ट हाउस में शिक्षकों की बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिला व ब्लॉक स्तर के पदाधिकारियों ने भाग लेकर रणनीति बनाई। बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष अखिलेश चंद्र यादव ने की, जबकि मंडल मंत्री उदय नारायण यादव मुख्य अतिथि रहे। संचालन जिला मंत्री अरविंद राजपूत ने किया। मंडल मंत्री उदय नारायण यादव ने कहा कि टीईटी का मुद्दा शिक्षकों के अस्तित्व से जुड़ा है और इसके विरोध में सभी को एकजुट रहना होगा। उन्होंने 4 अप्रैल की रैली को ऐतिहासिक बताते हुए अधिक से अधिक संख्या में पहुंचने का आह्वान किया। जिलाध्यक्ष अखिलेश चंद्र यादव ने बताया कि जनपद से करीब एक हजार शिक्षक रैली में शामिल होंगे। प्रत्येक ब्लॉक से ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.