देवरिया, मार्च 12 -- देवरिया। अखिल भारतीय संयुक्त शिक्षक महासंघ के नेतृत्व में बुधवार को तीसरे दिन भी शिक्षकों ने टीईटी अनिवार्यता के विरोध में पाती लिखा।शिक्षकों ने राष्ट्रपति, मुख्य न्यायाधीश, प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्री व नेता विपक्ष को ई-मेल व पोस्टकार्ड लिखकर टीईटी अनिवार्यता को समाप्त करने की मांग की। संगठन के प्रदेश संयोजक अनिल यादव कहा कि जनपद से पहले दिन 1200, दूसरे दिन 1050 तथा तीसरे दिन 1100 शिक्षकों ने पत्र लिखकर भेजा है। यह कार्यक्रम 15 मार्च तक चलेगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...