लखनऊ, मार्च 2 -- लखनऊ, प्रमुख संवाददाता। टीईटी अनिवार्य किए जाने के विरोध में देश भर के शिक्षक संगठनों के संयुक्त मंच अखिल भारतीय संयुक्त शिक्षक महासंघ ने चरणबद्ध आन्दोलन की घोषणा की है। संगठन ने यूपी के सभी प्रदेश स्तरीय शिक्षक संगठनों को पत्र भेजकर घोषित आन्दोलन को धार देने की अपील की है। संगठन के संयोजक अनिल यादव ने बताया कि आगामी नौ से 15 मार्च तक शिक्षकों की ओर से क्षेत्रीय विधायकों से लेकर सांसदों एवं मंत्रियों सहित प्रधानमंत्री को पत्र भेजा जाएगा। इसके बाद दूसरे चरण में 13 अप्रैल को जिला मुख्यालयों से लेकर लखनऊ में मशाल जुलूस निकाला जाएगा। तीसरे चरण में प्रदेश भर के शिक्षकों की लखनऊ मे रैली होगी। चौथे चरण में मानसून सत्र के दौरान देश भर के शिक्षक दिल्ली पहुंचकर संसद का घेराव करेंगे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टे...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.