अमरोहा, फरवरी 25 -- हसनपुर। टीईटी अनिवार्यता के विरोध में क्षेत्र के गांव गलसुआ के कंपोजिट विद्यालय के शिक्षकों ने मंगलवार को भी बांह पर काली पट्टी बांधकर विरोध जताते हुए कार्य का निर्वहन किया। जूनियर हाई स्कूल शिक्षक संघ के ब्लाक अध्यक्ष उज्जवल सिंह वर्मा व प्राथमिक शिक्षक संघ के ब्लाक मंत्री इरशाद अली ने कहा कि प्रदेश में जुलाई 2011 से पूर्व नियुक्त शिक्षकों को सेवा में बने रहने के लिए टीईटी उत्तीर्ण करना अनिवार्य कर दिया गया है, जिससे प्रदेश के शिक्षकों में रोष व्याप्त है। टीचर्स फेडरेशन ऑफ इंडिया के तहत विरोध जताया जा रहा है। संगठन के निर्णय के मुताबिक बीते सोमवार से सभी शिक्षक काली पट्टी बांधकर शिक्षण कार्य कर रहे हैं। आगामी 26 फरवरी को बीएसए कार्यालय पर धरना देकर डीएम कार्यालय तक पैदल मार्च किया जाएगा। इसके बाद प्रधानमंत्री को संबोध...