गोंडा, मार्च 18 -- वजीरगंज। बीआरसी परिसर में टेट की अनिवार्यता के विरोध में शिक्षक संगठनों ने विरोध प्रदर्शन करते हुए पोस्टकार्ड अभियान चलाया। पूर्व माध्यमिक शिक्षक संघ के ब्लॉक अध्यक्ष सुशील मिश्र, प्राथमिक शिक्षक संघ के जिला मंत्री आशीष द्विवेदी की अगुवाई में नारेबाजी करते हुए प्रधानमंत्री को संबोधित पोस्टकार्ड भेजने के अभियान की शुरुआत की। इस अवसर पर अजय कुमार, नूर मोहम्मद, माला सिंह, रवींद्र मिश्रा, रमेश मिश्र, सत्य प्रकाश दुबे आदि शिक्षक उपस्थित रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...