हरदोई, मार्च 13 -- हरदोई, संवाददाता। उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ की ओर से वर्ष 2010 से पूर्व नियुक्त सेवारत शिक्षकों के लिए टीईटी की अनिवार्यता के विरोध में गठित अखिल भारतीय संयुक्त शिक्षक महासंघ की ब्लॉक इकाई हरियावां के तत्वावधान में उच्च प्राथमिक विद्यालय हरियावां में बैठक हुई। उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के ब्लॉक अध्यक्ष आशीष दीक्षित ने कहा कि महासंघ टीईटी की अनिवार्यता का विरोध स्कूल से लेकर सदन तक चरणबद्ध तरीके से करेगा। जूनियर शिक्षक संघ के ब्लॉक अध्यक्ष मोहम्मद सिद्दीक ने कहा कि महासंघ में शामिल सभी संगठन इस मुद्दे पर एकमत हैं और शिक्षक हित में निर्णायक लड़ाई लड़ी जाएगी। उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के ब्लॉक मंत्री कमल किशोर कोहली ने कहा कि सेवारत शिक्षकों पर टीईटी की अनिवार्यता लागू करना सेवा शर्तों के विरुद्ध...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.