वाराणसी, फरवरी 27 -- वाराणसी, वरिष्ठ संवाददाता। टीचर्स फेडरेशन ऑफ इंडिया के बैनर तले शिक्षकों ने गुरुवार को धरना और मार्च किया गया। वे शिक्षा का अधिकार अधिनियम लागू होने से पूर्व नियुक्त शिक्षकों को टीईटी की अनिवार्यता से मुक्त करने की मांग कर रहे हैं। शिक्षकों ने बीएसए कार्यालय पर धरना दिया। इसके बाद डीएम दफ्तर तक पैदल मार्च कर प्रधानमंत्री को संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी के प्रतिनिधि को सौंपा। शिक्षकों ने प्रधानमंत्री से आग्रह किया है कि वह लाखों शिक्षकों के हित में संसद में अध्यादेश लाकर इस काले कानून को संशोधित या निरस्त करें। धरने में शिक्षकों ने इस बात पर भी आक्रोश जताया कि छह महीने बीत जाने के बाद भी सरकार ने कोई ठोस कार्यवाही नहीं की। इससे लाखों शिक्षक और उनके परिवारीजन तनाव और अनिश्चितता के शिकार हैं। विरोध प्रदर्शन में टीचर फेडरेशन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.