मैनपुरी, मार्च 19 -- अखिल भारतीय संयुक्त महासंघ के बैनरतलते ब्लॉक संसाधन केंद्र पर जिला संठन मंत्री बृजेश कुमार व शिक्षकों ने टीईटी अनिवार्यता के आदेश का विरोध किया और पोस्टकार्ड पोस्ट कर आदेश को वापस लेने की मांग की। शिक्षकों ने कहा कि सुप्रीम कोर्ट ने मनमाना निर्णय देकर लाखों शिक्षकों की भावनाओं से खिलवाड़ किया है। वर्षों नौकरी करने के बाद अब उन्हें पुन: टीईटी करने का आदेश दिया जा रहा है। किसी भी कीमत हम इसे स्वीकार नहीं करेंगे। विरोध के रूप में सभी शिक्षकों ने पोस्टकार्ड भेजो अभियान के तहत प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्री, राज्यपाल, नेता प्रतिपक्ष व न्यायाधीश को संबोधित पोस्टकार्ड पोस्ट किया और कानून को वापस लेने की मांग की। इस मौके पर अलकेश कुमार, ओसपाल सिंह, अरविंद कुमार, प्रमोद कुमार, अभिनेंद्र कुमार, रामकुमार, शिवपाल सिंह, जयराम सविता, अर...