उन्नाव, अप्रैल 8 -- उन्नाव। टीईटी अनिवार्यता के विरोध में 13 अप्रैल को मशाल जुलूस निकाला जाएगा। निराला पार्क में विभिन्न शिक्षक संगठनों ने मशाल जुलूस को लेकर चर्चा की। जुलूस पीडब्ल्यूडी परिसर से निकालकर आंबेडकर प्रतिमा होते हुए डीएम कार्यालय पर समाप्त किया जाएगा। वक्ताओं ने कहा कि सेवा सुरक्षा के साथ हो रहे खिलवाड़ को किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। इस दौरान संजय कन्नौजिया, संजीव संखवार, अर्पित मिश्र, कृष्ण शंकर मिश्र, प्रदीप कुमार वर्मा, विनीत बाजपेई, अमित तिवारी, अरुण कुमार, अमित सिंह, नरेंद्र सिंह, राम बहादुर, राज करन, अनिल कन्नौजिया, विमल आजाद, सुरेंद्र कुमार, रामेंद्र द्विवेदी, राजेश कुमार भारती, मयंक चित्रांशी, सूर्यम शुक्ला आदि रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.