फतेहपुर, जून 26 -- फतेहपुर। शिक्षक बनने की योग्यता परखने वाली उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा (टीईटी) को पूरी तरह फुलप्रूफ और नकलविहीन बनाने के लिए प्रशासन ने कमर कस ली है। दो से चार जुलाई तक आयोजित होने वाली इस परीक्षा में सुरक्षा के इतने कड़े इंतजाम रहेंगे कि परिंदा भी पर नहीं मार सकेगा। शहर के सात परीक्षा केंद्रों पर पंजीकृत 2,736 अभ्यर्थियों की हर गतिविधि पर 'तीसरी आंख' (सीसीटीवी कैमरों) की पैनी नजर रहेगी। इतना ही नहीं, किसी भी तरह की गड़बड़ी को रोकने के लिए हर केंद्र पर सेक्टर और स्टेटिक मजिस्ट्रेटों की भी तैनाती की जा रही है। पिछले दो माह से जिले में प्रतियोगी परीक्षाओं का सिलसिला लगातार जारी है। हाल ही में यूपी पुलिस भर्ती परीक्षा और नीट यूजी पुनर्परीक्षा के बाद अब शिक्षक पात्रता परीक्षा के आयोजन की तैयारियों ने जोर पकड़ लिया ह...