फतेहपुर, जून 30 -- फतेहपुर। उप्र शिक्षा सेवा चयन आयोग प्रयागराज द्वारा आयोजित शिक्षक पात्रता परीक्षा (टीईटी) की परीक्षाएं कल यानि दो जुलाई से शुरू होंगी। जिले के सात केन्द्रों में तीन दिन आयोजित परीक्षा की तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है। परीक्षा को पूरी पारदर्शिता के साथ सम्पन्न कराने के लिए मंगलवार को डीएम निधि गुप्ता वत्स की अध्यक्षता में महात्मा गांधी कलेक्ट्रेट सभागार में बैठक हुई। डीएम ने परीक्षा से संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारियों को निर्देश दिए कि आयोग के दिशा निर्देशों के आधार पर परीक्षाएं सम्पन्न कराई जाएं। सभी लोग अपने दायित्वों का निर्वहन संवेदनशीलता करें। किसी भी प्रकार की लापरवाही व शिथिलता क्षम्य नहीं होगी। यह भी पढ़ें- कल से शुरू होगी तीन दिवसीय टीईटी, 2375 अभ्यर्थी होंगे शामिल उन्होंने सेक्टर, स्टेटिक मजिस्ट्रेटों से...