पूर्णिया, जुलाई 5 -- पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता। शनिवार को पूर्णिया विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो विवेकानंद सिंह ने पूर्णिया विश्वविद्यालय परीक्षा विभाग में कार्यरत पूर्व के दो स्पेशल टैबुलेटर और परीक्षा विभाग के पूर्व पदाधिकारी के साथ साथ वर्तमान समय में निलंबित पूर्व प्रभारी परीक्षा नियंत्रक डॉ अजय कुमार पांडे से गंभीरता पूर्वक से पूछताछ की है। वर्तमान समय में पूर्णिया विश्वविद्यालय के सैकड़ों छात्र-छात्राएं मार्कशीट में उत्तीर्ण हैं, जबकि टीआर में फेल हैं। पूर्णिया विश्वविद्यालय की चल रही जांच में यह खुलासा हुआ है। जांच के दौरान गड़बड़ी पाए जाने के बाद निलंबित पूर्व परीक्षा नियंत्रक के कार्यकाल में संदिग्ध पाए गए टीआर वाले छात्र-छात्राओं को परीक्षा विभाग अंक पत्र देने से मना कर रहा है। हालांकि ऐसे छात्र-छात्राएं अंक पत्र लेने के लि...