गिरडीह, जुलाई 29 -- गिरिडीह, प्रतिनिधि। टीआरपी 2 हाई स्कूल, लेदा गिरिडीह में सत्र 2026-2028 के लिए विद्यालय प्रबंधन समिति (एसएमसी) का गठन मंगलवार को किया गया। विद्यालय का संकल्प गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, बेहतर विद्यालय, उज्ज्वल भविष्य रखा गया है। नवनिर्मित समिति में अजीत कुमार को अध्यक्ष एवं अनीता देवी को उपाध्यक्ष चुना गया। प्राचार्य अनीता मित्तल को सचिव का दायित्व मिला। एसएचडब्लूपी सदस्य नीरज कुमार, टेक्निकल सदस्य अविनाश कुमार पांडे तथा मुखिया माधुरी देवी को शामिल किया गया। समिति के सदस्यों में शंभू पांडे, दीपक कुमार गुप्ता, कुंती देवी, मोहन कुमार साव, लक्ष्मी देवी, अशोक विश्वकर्मा, प्रेम रंजन कुमार, कौशल्या देवी, शीला देवी, सूरजमुनि देवी, सोनिया देवी, बसंती देवी, पूनम देवी, रामदेव महतो, लक्ष्मण महतो, राजेश कुमार पंडित, बबीता देवी, संगीता द...