नई दिल्ली, अप्रैल 24 -- स्टार प्लस पर एक नाय रोमांटिक फैमिली ड्रामा शुरू हुआ है। इस शो का नाम है 'ओ हमनवा तुम देना साथ मेरा'। शो अभी कुछ दिन पहले ही शुरू हुआ है और शुरू होते ही सोशल मीडिया पर लोग इस सीरियल की चर्चा कर रहे हैं। इस शो को लोग सोशल मीडिया पर काफी प्यार दे रहे हैं। माना जा रहा है कि शो काफी अच्छा परफॉर्म कर सकता है। आइए जानते हैं क्यों लोग इस नए रोमांटिक फैमिली ड्रामा की इतनी चर्चा कर रहे हैं और क्या ये शो टीआरपी में टॉप शोज को टक्कर दे सकेगा?सोशल मीडिया पर क्यों हो रही चर्चा? शो की सोशल मीडिया पर हो रही चर्चा के पीछे सबसे बड़ी वजह है इस शो के मेन लीड। इस शो में श्रीति झा और शब्बीर अहलूवालिया मेन लीड में नजर आ रहे हैं। इसी जोड़ी की वजह से फैंस शो को लेकर काफी उत्साहित हैं। इससे पहले श्रीति झा और शब्बीर की जोड़ी सीरियल कुमकुम भ...