कौशाम्बी, मई 16 -- टीआरएस इंटरनेशनल स्कूल एंड कॉलेज सरायअकिल के विद्यार्थियों ने कक्षा 12 बोर्ड परीक्षा 2025-26 में शानदार प्रदर्शन कर विद्यालय का नाम रोशन किया है। विद्यार्थियों की सफलता से विद्यालय परिसर में खुशी का माहौल है। विद्यालय की छात्रा अदिति गुप्ता ने 90.2 प्रतिशत अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान हासिल किया। वहीं प्रिया ने 88.6 प्रतिशत अंक प्राप्त कर द्वितीय स्थान तथा स्नेहा केशरवानी ने 86.6 प्रतिशत अंक प्राप्त कर तृतीय स्थान प्राप्त किया। इसके अलावा यश बाबू स्वर्णकार ने 86.2 प्रतिशत तथा माही अग्रहरी ने 85.4 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय का गौरव बढ़ाया। इस मौके पर मेधावी छात्रों को सम्मानित कर उनका उत्साह बढ़ाया गया। विद्यालय की प्रधानाचार्या निधि शर्मा ने सभी सफल विद्यार्थियों, अभिभावकों एवं शिक्षकों को बधाई देते हुए कहा कि विद्यार्...