कौशाम्बी, मार्च 12 -- टीआरएस इंटरनेशनल स्कूल एंड कॉलेज सरायअकिल में गुरुवार को नई शिक्षण प्रविधियों और तकनीकी आधारित शिक्षा प्रणाली पर अभिभावक बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में अभिभावकों को स्मार्ट क्लास के माध्यम से आधुनिक शिक्षा प्रणाली की जानकारी दी गई। साथ ही उनके सुझाव भी लिए गए, ताकि विद्यार्थियों के भविष्य को और बेहतर बनाया जा सके। कार्यक्रम के दौरान अभिभावकों के साथ शिक्षण आधारित खेल प्रतियोगिताएं भी आयोजित की गईं, जिसमें अभिभावकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले अभिभावकों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डॉक्टर जितेंद्र सिंह और डॉक्टर रवींद्र सिंह और प्रधानाचार्या निधि शर्मा ने अभिभावकों को नई शिक्षा तकनीक की विशेष जानकारी दी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचट...