पटना, फरवरी 24 -- टीआरई-4 में 45 हजार से अधिक शिक्षकों की बहाली होगी। इसमें से 407 कम्प्यूटर शिक्षक होंगे। मंगलवार को इंद्रजीत प्रसाद गुप्ता के अल्पसूचित प्रश्न के जवाब में शिक्षा मंत्री सुनील कुमार ने विधानसभा में सदन को यह जानकारी दी। मंत्री ने कहा कि अब तक 8553 कम्प्यूटर शिक्षकों की बहाली हो चुकी है। टीआरई-4 में भौतिकी, रसायन विज्ञान और गणित के शिक्षकों को बहाल करने की प्राथमिकता तय की गई है। प्रश्नकर्ता के पूरक प्रश्न पर मंत्री ने कहा कि शिक्षकों की पोस्टिंग डीएम की अध्यक्षता वाली कमेटी कर रही है। जिलों को निर्देश दिया जाएगा कि वे छात्र-शिक्षक अनुपात को सही कर लें, ताकि किसी एक स्कूल में कम तो दूसरे में अधिक शिक्षक न हों। अजय कुमार के अल्पसूचित प्रश्न पर मंत्री ने कहा कि बिहार के स्कूलों में आपदा की पढ़ाई होती है। एक अध्याय है। यूजीसी...