पटना, अगस्त 8 -- टीआरई-4 में शिक्षक नियुक्ति की सीटें बढ़ सकती हैं। इनमें पुराने खाली पदों को भी शामिल किया जाएगा। शिक्षा विभाग ने इसकी पहल शुरू कर दी है। इसके तहत कक्षा 9वीं से 12वीं के लिए शिक्षक नियुक्ति की संशोधित रिक्तियां बीपीएससी को भेजी जाएंगी। यही नहीं इनमें बैकलॉग पदों की भी गणना होगी। शिक्षा विभाग ने सभी जिलों से माध्यमिक (कक्षा 9-10) और उच्च माध्यमिक (कक्षा 11-12) शिक्षकों के विषयवार रिक्त पदों की संशोधित जानकारी मांगी है। साथ ही टीआरई 3 के बाद बचे रिक्त पदों का आरक्षण समायोजन कराने का निर्देश दिया गया है। शिक्षा विभाग ने जिला शिक्षा पदाधिकारियों को निर्देश दिया है कि दो दिनों के अंदर निर्धारित प्रपत्र में मांगी गयी सूचना भौतिक रूप से तथा ई-मेल के माध्यम से निर्धारित सॉफ्ट कॉपी के साथ उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें। माध्यमिक शिक्...