पटना, मई 9 -- प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राजेश राम ने टीआरई -4 के अभ्यर्थियों पर लाठीचार्ज को लोकतंत्र पर हमला बताया। शनिवार को प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय सदाकत आश्रम में आयोजित प्रेस कांफ्रेंस में उन्होंने आरोप लगाया कि पूर्व मुख्यमंत्रियों के बेरोजगार बेटों को रोजगार और शिक्षक अभ्यर्थियों को लाठी यह अन्याय नहीं चलेगा। उन्होंने कहा कि टीआरई-4 के अभ्यर्थी अपनी जायज मांगों को लेकर आए थे लेकिन सरकार ने उनकी बात सुनने की बजाय उन पर बेरहमी से लाठीचार्ज कराया। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार अभ्यर्थियों को न्याय देने के बजाय केवल तारीख पर तारीख दे रही है। उन्होंने पुरुष अभ्यर्थियों के साथ-साथ महिला अभ्यर्थियों के साथ भी पुरुष पुलिस बल द्वारा अमानवीय व्यवहार किए जाने का आरोप लगाया और इसे शर्मनाक घटना करार दिया। यह भी पढ़ें- टीआरई-4 के अभ्यर्थियों पर ला...