पटना, मार्च 15 -- बीपीएससी की ओर से टीआरई-4 का विज्ञापन जारी नहीं किए जाने से शिक्षक अभ्यर्थियों में नाराजगी बढ़ती जा रही है। इसे लेकर 18 मार्च को आंदोलन करने की घोषणा की गई है। छात्र नेता दिलीप कुमार ने रविवार को राजधानी के वीरचंद पटेल पथ में प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि टीआरई-4 के लाखों अभ्यर्थी पिछले दो वर्षों से वैकेंसी का इंतजार कर रहे हैं, लेकिन अब तक विज्ञापन जारी नहीं किया गया है। उन्होंने कहा कि बीपीएससी को अधियाचना मिले एक महीने से अधिक का समय बीत चुका है। फरवरी के दूसरे सप्ताह में बीपीएससी ने नोटिस जारी कर बताया था कि अधियाचना प्राप्त हो चुकी है। जल्द ही टीआरई-4 का विज्ञापन जारी किया जाएगा, लेकिन अब तक कोई ठोस पहल नहीं हुई। इससे लाखों अभ्यर्थियों में निराशा और आक्रोश बढ़ता जा रहा है। छात्र नेता ने कहा कि अभ्यर्थियों को लगातार गु...