गया, मई 8 -- गया जी में ऑल इंडिया यूथ फेडरेशन (एआईवाईएफ) गया जी परिषद के बैनर तले पटना में टीआरई-4 अभ्यर्थियों पर हुए लाठीचार्ज और महिला अभ्यर्थियों के साथ कथित दुर्व्यवहार के विरोध में शुक्रवार को प्रतिरोध मार्च निकाला गया। मार्च कॉमरेड मणि भूषण भवन से शुरू होकर दुखहरणी मंदिर, जीबी रोड, कोतवाली थाना होते हुए टॉवर चौक पहुंचा। प्रदर्शनकारियों ने महिला अभ्यर्थियों के साथ मारपीट करने वाले पुलिसकर्मियों को निलंबित करने, रेलवे के 70 हजार पदों की समाप्ति का फैसला वापस लेने, बेलागंज गैंगरेप मामले में स्पीडी ट्रायल चलाने तथा छात्र-युवा नेताओं पर हमले के दोषियों की गिरफ्तारी की मांग की। सभा को संबोधित करते हुए एआईवाईएफ के पूर्व सचिव रामजगन गिरी ने कहा कि शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर रहे अभ्यर्थियों पर लाठीचार्ज लोकतंत्र के खिलाफ है। यह भी पढ़ें- BPSC TR...