पटना, मार्च 12 -- शिक्षक भर्ती परीक्षा के चौथे चरण (टीआरई-4) में बीएड और डीएलएड (2024-26) सत्र के अभ्यर्थियों को शामिल करने की मांग के लिए गुरुवार को सैकड़ों अभ्यर्थियों ने पटना के गांधी मैदान स्थित गांधी मूर्ति के पास विरोध प्रदर्शन किया। विभिन्न जिलों से आए अभ्यर्थियों ने बिहार लोक सेवा आयोग से परीक्षा में शामिल होने की अनुमति देने की मांग उठाई। प्रदर्शन कर रहे अभ्यर्थियों का कहना था कि आयोग द्वारा जारी कैलेंडर के अनुसार चौथे चरण की शिक्षक भर्ती परीक्षा सितंबर में होनी है, जबकि बीएड और डीएलएड (2024-26) सत्र की पढ़ाई मई और जून तक पूरी हो जाएगी। ऐसे में उन्हें परीक्षा में शामिल होने का अवसर मिलना चाहिए।छात्र नेता सौरभ कुमार ने कहा कि अभ्यर्थी डेढ़ वर्षों से चौथे चरण का इंतजार कर रहे हैं। चुनाव से पहले और बाद में भी अभ्यर्थियों ने मांगों क...