कटिहार, अगस्त 23 -- कटिहार, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। जिले में टीआरई के माध्यम से नियुक्त हजारों विद्यालय अध्यापकों की सेवा संबंधी जानकारी अब एक ही दस्तावेज में सुरक्षित होगी। शिक्षा विभाग ने टीआरई-1, टीआरई-2 और टीआरई-3 के तहत नियुक्त शिक्षकों की मूल सेवा पुस्तिका (सर्विस बुक) तैयार करने और पहले से उपलब्ध सेवा पुस्तिकाओं को अद्यतन करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। यह भी पढ़ें- ई-शिक्षाकोष में प्रोफाइल सुधार का अंतिम मौका: शिक्षकों के लिए शुरू हुआ विशेष कैंपसेवा पुस्तिकाओं का अद्यतन इससे शिक्षकों की नियुक्ति से लेकर वेतन वृद्धि, अवकाश, स्थानांतरण और सेवा सत्यापन तक का पूरा रिकॉर्ड व्यवस्थित रूप से संधारित किया जाएगा। जिला शिक्षा पदाधिकारी राहुल चन्द्र चौधरी ने इस संबंध में सभी चिन्हित मध्य विद्यालयों के प्रधानाध्यापकों, प्रखंड शिक्षा पदाधिकारि...