अररिया, मई 8 -- अररिया,निज संवाददाता टीआरई 4 के नोटिफिकेशन की मांग को लेकर शुक्रवार को पटना की सड़कों पर उतरे शिक्षक अभ्यर्थियों को दौड़ा-दौड़ा कर पीटे जाने की घटना का कांग्रेस ने कड़े शब्दों में निंदा की है। कांग्रेस जिला अध्यक्ष मासूम रेजा ने प्रेस बयान जारी कर कहा कि एक तरफ युवा बेरोजगारी,महंगाई और भविष्य की अनिश्चितता से जूझ रहे हैं, वहीं दूसरी ओर सरकार उनकी समस्याओं का समाधान निकालने के बजाय उन पर लाठीचार्ज कर उनकी आवाज़ दबाने का प्रयास कर रही है। उन्होंने सवाल करते हुए कहा कि क्या अपने हक और रोजगार की मांग करना अपराध है? जो युवा कल देश और समाज का भविष्य बनाने वाले शिक्षक बनेंगे, आज उन्हीं के साथ ऐसा व्यवहार बेहद दुर्भाग्यपूर्ण और निंदनीय है।कांग्रेस यह भी पढ़ें- अपने-अपने बच्चे को मंत्री बना लो, युवाओं पर लाठी चला दो; सम्राट सरकार पर बर...