कानपुर, फरवरी 27 -- कानपुर, प्रमुख संवाददाता उद्यमिता के बढ़ते कदमों के बीच टीआईईकॉन यूपी 2026 का आगाज हुआ। बिठूर के एक होटल में आयोजित कार्यक्रम का पहला दिन निवेशकों की मजबूत भागीदारी के साथ यादगार बन गया। 16 से अधिक प्रमुख वेंचर कैपिटलिस्ट और निवेशकों ने स्टार्टअप पिच प्रतियोगिता में हिस्सा लेकर उभरते उद्यमियों को सीधे संवाद का अवसर दिया। कार्यक्रम में शहर के प्रमुख उद्यमी संजीव श्रीया, संदीप पाटिल, विजय पारिख, अमित तिवारी आदि ने विस्तार से चर्चा की। अध्यक्ष डॉ. विक्रम सिंह राव की उपस्थिति में उत्तर प्रदेश के स्टार्टअप इकोसिस्टम को सुदृढ़ करने, पूंजी तक पहुंच आसान बनाने और निवेशकों-संस्थापकों के बीच दीर्घकालिक सहयोग पर मंथन हुआ। प्रमुख उद्यमी विश्वनाथ गुप्ता ने कहा कि टीआईईकॉन यूपी 2026 के माध्यम से हमारा उद्देश्य सार्थक साझेदारियों और ...