देहरादून, अक्टूबर 4 -- नई टिहरी। टिहरी विधायक किशोर उपाध्याय ने मुख्यमंत्री को पत्र भेजकर कोटी कालोनी के टिहरी बांध झील के निकट 33 केवी विद्युत सब स्टेशन स्वीकृत करने की मांग की है।

विद्युत आपूर्ति की स्थिति विधायक ने बताया कि वर्तमान में टिहरी बांध की झील परिक्षेत्र में चंबा विद्युत स्टेशन से ही विद्युत आपूर्ति होती है। बताया कि इस क्षेत्र में आपूर्ति अस्थिर और दयनीय बनी हुई है। वर्तमान में टिहरी झील की रिंग रोड़ का कार्य द्रुत गति से चल रहा है। जिससे आने वाले समय में यहां बड़ी संख्या में पर्यटकों के लिए अवस्थापना विकास के कार्य किए जाने हैं।

पर्यटन और विद्युत भार लोग होटल, रेस्टोरेंट सहित सार्वजनिक उपयोग की अवसंरचना इस क्षेत्र में बनाएंगे। जिससे विद्युत भार में उल्लेखनीय वृद्धि होना निश्चित है। ऐसी स्थिति में यहां पर विद्युत आपूर्ति को ...