देहरादून, मार्च 1 -- टिहरी। जनपद टिहरी गढ़वाल में जगह-जगह होली मिलन कार्यक्रम आयोजित किए गए। जिनमें एक-दूसरे को गुलाल लगाकर रंगों के पर्व होली की शुभकामनाएं दी गई। घनसाली में विधायक शक्ति लाल शाह ने होली मिलन की सभी को शुभकामनायें दी। जिला मुख्यालय पर जिला अस्पताल आवासीय कालोनी में मेडिकल स्टाफ, डाक्टरों व उनके परिजनों ने होली मिलन कार्यक्रम का आयोजन किया। जिसमें सीएमएस डा अमित राय ने सभी मेडिकल से जुड़े स्टाफ व डाक्टरों को शुभकामनायें देते हुए कहा कि रंगों के इस त्यौहार को जीवन को रंगीन बनाने में उपयोग में लायें। न्यू टिहरी प्रेस क्लब में भी कोटेश्वर बांध विकास समिति के अध्यक्ष सुंदर रूडोला के तत्वाधान में होली मिलन का कार्यक्रम आयोजन किया। जिसमें एक-दूसरे को रंग लगाते हुए होली की बधाई दी गई। विधानसभा घनसाली के चमियाला में होली पर्व के अ...