टिहरी, दिसम्बर 5 -- जिलाधिकारी नितिका खंडेलवाल की अध्यक्षता में टिहरी बांध जलाशय की वहन क्षमता और सुरक्षित जल-क्रीड़ा गतिविधियों के विकास को लेकर महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में डीएम ने निर्देश दिए कि बोट यूनियन के सभी संचालक निर्धारित जोन के भीतर ही बोट संचालन सुनिश्चित करें, जिससे जलाशय में किसी भी तरह की अप्रिय घटना से बचा जा सके। उन्होंने बताया कि टिहरी में पर्यटन को सुदृढ़ करने के लिए टेंट सिटी का प्रस्ताव शासन को भेज दिया गया है, जिस पर जल्द निर्णय की अपेक्षा है। बैठक के दौरान नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ वॉटरस्पोर्ट्स, गोवा के मैनेजर रणजीत सिंह ने वाटर-स्पोर्ट्स ट्रेनिंग, लाइसेंस प्रक्रिया, फिजिबिलिटी स्टडी, रिस्क असेसमेंट, सेफ्टी ऑडिट और अकादमिक कोर्स के बारे में विस्तृत जानकारी दी। संस्थान के इंस्ट्रक्टर समीर ने बताया कि देश में प...