टिहरी, जनवरी 30 -- उत्तराखंड के टिहरी जनपद में शुक्रवार को बड़ा हादसा होते-होते टल गया। दो पैराग्लाइडर पायलट का आसमान में संतुलन बिगड़ा और वे टिहरी झील में जा गिरे। गनीमत ये रही कि राज्य आपदा प्रतिक्रिया बल (एसडीआरएफ) की टीम मौके पर पहुंची और दोनों का रेस्क्यू कर लिया। समय पर की गई कार्रवाई से एक संभावित बड़ी दुर्घटना को टाल दिया गया। हादसा गुरुवार का है दोनों पायलट ने एक्रो फेस्टिवल एवं SIV चैंपियनशिप 2026 में हिस्सा लिया था। इस इवेंट में देश ही नहीं विदेश के एथलीट्स एरोबेटिक पैराग्लाइडिंग प्रदर्शन कर रहे हैं। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल है। पैराग्लाइडर का गिरना और एसडीआरएफ सदस्यों का सही टाइमिंग पर पहुंचना किसी फिल्म सीन से कम नहीं लग रहा। दोनों पायलट को सुरक्षित बाहर निकाला गया और प्राथमिक जांच में दोनों पूरी तरह सुरक्षित ...