देहरादून, जून 10 -- नई टिहरी। भारत निर्वाचन आयोग एवं मुख्य निर्वाचन अधिकारी, उत्तराखंड के दिशा-निर्देशों के क्रम में जनपद टिहरी गढ़वाल में विशेष गहन पुनरीक्षण-2026 (एसआईआर) के सफल क्रियान्वयन को लेकर जिला कार्यालय के वीसी कक्ष में जिलाधिकारी एवं जिला निर्वाचन अधिकारी नितिका खंडेलवाल की अध्यक्षता में सभी ईआरओ एवं एईआरओ की बैठक आयोजित की गई। जिलाधिकारी टिहरी ने समस्त नोडल अधिकारियों, निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों (ईआरओ) एवं सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों (एईआरओ) को निर्देशित किया कि मतदाता सूची का गहन परीक्षण तेजी और शुद्धता से सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने विशेष रूप से बीएलओ के माध्यम से प्रत्येक मतदेय स्थल का भौतिक सत्यापन कराने तथा घर-घर जाकर मतदाताओं का विवरण अद्यतन करने के निर्देश दिए। यह भी पढ़ें- 30 जून से 29 जुलाई तक घर-घर...