देहरादून, अप्रैल 4 -- टिहरी। जौनपुर विकास मंच के आह्वान पर सामाजिक कुरीतियों को दूर करने के लिए शराबबंदी अभियान की शुरूआत होने जा रही है। जौनपुर विकासखंड के पट्टी दशज्यूला के ग्राम फिडोगी व बिड़कोट में ग्राम प्रधान धर्मेंद्र सिंह की अध्यक्षता में एवं जौनपुर विकास मंच के अध्यक्ष रत्नमणी भट्ट के नेतृत्व में बैठक आहूत की गई है। बैठक में ग्राम पंचायत ने सर्वसम्मति से निर्णय लिया, कि आगामी वैशाख माह की संक्रांति से गांव में होने वाले शादी समारोह मे मेहंदी, दुनोज के साथ ही चूड़ाक्रम संस्कार, जन्मदिन पार्टी आदि किसी भी मांगलिक एवं धार्मिक कार्यक्रमों में कच्ची-पक्की शराब, बियर पूर्णता बंद रहेगी।बैठक में गांव की महिलाओं ने भी एक स्वर में कहा कि गांव में किसी भी शादी विवाह या मांगलिक कार्यक्रमों में शराब पूर्णता बंद रहेगी। इस अवसर पर जौनपुर विकास ...