हरिद्वार, फरवरी 9 -- मुख्यमंत्री चैंपियनशिप ट्रॉफी के तहत फुटबॉल के अंडर-14 बालिका वर्ग में नैनीताल और टिहरी की टीम अंडर-19 वर्ग में जीती। सोमवार को अंडर-14 बालिका वर्ग के फुटबॉल इवेंट में नैनीताल ने पहला स्थान पाया। पौड़ी गढ़वाल की टीम दूसरे और हरिद्वार की टीम तीसरे स्थान पर रही। अंडर-19 बालिका वर्ग के फुटबॉल इवेंट में टिहरी गढ़वाल की टीम ने पहला स्थान पाया। हरिद्वार की टीम दूसरे और देहरादून की टीम तीसरे स्थान पर रही। विजेता और उपविजेता टीमों को उप क्रीड़ाधिकारी प्रदीप कुमार और मुख्यमंत्री चैंपियनशिप ट्रॉफी प्रभारी मुकेश कुमार भट्ट ने पुरस्कृत किया। इस अवसर पर क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी विकास चौधरी सहित आशीष, सोनू कुमार, संदीप खंखरियाल, अवनीश कुमार, पूनम मिश्रा, विमल सिंह लसपाल, रितेश चौहान, प्रियंका, जितेंद्र पुंडीर, मुदस्सिम, सुमित ...