मुजफ्फर नगर, नवम्बर 2 -- थाना सिविल लाइन क्षेत्र के मेरठ रोड पर स्थित टिहरी स्टीम प्लांट के फ्यूल टैंक में शानिवार देर रात आग लग गयी। आग लगने से फैक्ट्री में अफरा तफरी मच गयी। आग लगने से फ्यूल टैंक में पडा लगभग पांच हजार तेल जल गया। दमकल विभाग की तीन गाडियों ने लगभग तीन घंटे की मशक्कत के बाद विकराल आग पर काबू पाया। मेरठ रोड स्थित टिहरी आयरन एंड स्टील कास्टिंग प्राइवेट लिमिटेड में शनिवार को देर रात लगभग साढ़े 11 बजे फ्यूल टैंक में अचानक आग लग गई। भयंकर आग से चारों तरफ धुआं ही धुआं हो गया। आग की सूचना रात्रि में दमकल विभाग को दी गयी। जानकारी मिलते ही सीएफओ अनुराग कुमार तीन गाडियों को लेकर मौके पर पहुंचे। लगभग तीन घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। सीएफओ ने बताया कि प्रथम दृष्टया आग लगने का कारण फ्यूल टैंक के बराबर में पैनल में शार्ट ...