श्रावस्ती, मई 4 -- गिरंटबाजार। हरदत्त नगर गिरंट थाना क्षेत्र के पसियनपुरवा गांव निवासी अय्यूब खां ने गांव के पूरब स्थित अपने खेत में नया मकान बनाया है। जहां टिल्लू मोटर लगा हुआ था। रात में बिजली आपूर्ति ठप होते ही चोर सक्रिय हो गए और नए घर में लगा टिल्लू मोटर खोल ले गए। जब वह सुबह अपने नए घर पहुंचे तो टिल्लू गायब था। थाने में तहरीर देकर टिल्लू बरामद करने की मांग की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...