मऊ, मार्च 31 -- दोहरीघाट। दोहरीघाट पुलिस ने सोमवार को चोरी के मामले में एक वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से चोरी का टिल्लू पंप बरामद किया। उसे कैलाशी देवी महिला पीजी कॉलेज मोड़ से पकड़ा। गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान पवन राजभर निवासी चुम्मानार थाना दोहरीघाट के रुप में हुई। उसे संबंधित धाराओं में चालान कर जेल भेज दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...