रामपुर, अप्रैल 21 -- रामपुर। तिहाड़ जेल के अंदर गैंगस्टर सुनील उर्फ टिल्लू ताजपुरिया की नृशंस हत्या के मामले में राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग ने दिल्ली सरकार को नोटिस जारी किया है। साथ ही तिहाड़ जेल के लापरवाह अधिकारियों की जिम्मेदारी तय करते हुए उन पर कार्रवाई और टिल्लू ताजपुरिया के परिजनों को मुआवजा देने के आदेश दिए हैं। कृत्य कार्रवाई से दो सप्ताह में अवगत कराने को कहा है। आयोग ने यह कार्रवाई रामपुर के आरटीआई एक्टिविस्ट दानिश खान के उस पत्र पर की है, जिसमें उन्होंने आयोग से अपील की थी कि संबंधित अधिकारी मामले को दबाने में लगे हैं। सिविल लाइंस के मॉडल कालोनी, मडैयान नादरबाग निवासी आरटीआई एक्टिविस्ट एवं डीके फाउंडेशन आफ फ्रीडम एंड जस्टिस के डायरेक्टर दानिश खां ने एनएचआरसी के अध्यक्ष को शिकायत की थी। यह भी पढ़ें- टिल्लू ताजपुरिया के परिजनों से...