नई दिल्ली, अगस्त 23 -- नई दिल्ली। दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने राजधानी में सक्रिय कुख्यात टिल्लू ताजपुरिया गैंग और गोगी-दिनेश कराला गैंग के बीच चल रही खूनी रंजिश के मामले में एक बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने 30 जुलाई 2026 को कराला इलाके में हुई हरीश माथुर (गोगी गैंग का सदस्य) की सनसनीखेज हत्या के मामले में फरार चल रहे तीसरे मुख्य आरोपी अर्जुन पंडित उर्फ प्रमोद को हरियाणा के सोनीपत के राई इलाके से गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी हरीश माथुर हत्याकांड की वारदात के बाद से ही लगातार अपने ठिकाने बदल रहा था, जिसे पुलिस टीम ने लगातार पीछा कर धर दबोचा। आरोपी अर्जुन आठवीं पास है और सोनीपत में पानी की बोतल सप्लाई करने वाली गाड़ी चलाता था। उसके ममेरे भाई की मुलाकात ऑनलाइन मोबाइल गेम खेलते वक्त टिल्लू गैंग के शूटर राहुल रंगा से हुई थी। भाई के जरिए अ...