नई दिल्ली, अप्रैल 18 -- रॉयल चैलेजर्स बेंगलुरु और दिल्ली कैपिटल्स के बीच आईपीएल 2026 का 26वां मुकाबला खेला जा रहा है। बेंगलुरु के स्टार बल्लेबाज टिम डेविड ने शनिवार को एक बड़ी उपलब्धि हासिल की। वह सबसे कम गेंदों में एक हजार आईपीएल रन पूरा करने वाले दूसरे बल्लेबाज बन गए हैं। सलामी बल्लेबाज फिल सॉल्ट की 38 गेंद में 63 रन की आक्रामक पारी के बावजूद रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने इंडियन प्रीमियर लीग टी20 मैच में शनिवार को दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ आठ विकेट पर 175 रन बनाए। टिम डेविड ने एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में 17 गेंद में 26 रन बनाए। इस दौरान उन्होंने तीन चौके और एक छक्का लगाया। आईपीएल में सबसे कम गेंदों में एक हजार रन पूरा करने का रिकॉर्ड आंद्रे रसल के नाम है। रसल ने 545 गेंदों में 1000 रन पूरे किए। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के स्टार बल्लेबाज टिम...