नई दिल्ली, अप्रैल 13 -- रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के स्टार फिनिशर टिम डेविड को ऑन फील्डर अंपायरों ने उस समय वॉर्निंग दी, जब वह गेंद को चांज रहे थे। दरअसल, बल्लेबाजों का गेंद को जांचना नियमों के दायरे में नहीं आता। सिर्फ फील्डिंग टीम और अंपायर ही गेंद की चांज कर सकते हैं। जब टिम डेविड लगातार अंपायरों की बात ना सुनकर गेंद को चेक कर रहे थे तो वहां मौजूद ऑन फील्ड अंपायर वीरेंद्र शर्मा ने उन्हें वॉर्निंग दे डाली। इस वॉर्निंग के बाद टिम डेविड ने अंपायरों को बॉल वापस की और मैच फिर से शुरू हुआ। इस दौरान मुंबई इंडियंस के स्टार बल्लेबाज रोहित शर्मा भी टिम डेविड के पास पहुंचे और दोनों को हंसता हुआ देखा गया। यह भी पढ़ें- ऑरेंज कैप की रेस में पाटीदार बने वैभव सूर्यवंशी के लिए खतरा, कोहली भी टॉप-5 में टिम डेविड की अंपायरों से लगातार शिकायत थी कि गेंद की ...